Chapter 1 संख्या पद्धति Ex 1.4
प्रश्न 1.
उत्तरोत्तर आवर्धन करके संख्या रेखा पर 3.765 को देखिए।
हल:
इस प्रश्न को हल करने की उत्तरोत्तर आवर्धन प्रक्रिया के निम्नलिखित पद होंगे
(i) दी गई संख्या 3.765, 3 व 4 के बीच स्थित है अर्थात् अन्तराल [3, 4] हुआ। अंतराल [3, 4] को 10 बराबर भागों में बाँट दिया गया तथा आवर्धन शीशे से [3.7, 3.8] को देखा [चित्र (i) के अनुसार] ।
(ii) अब [3.7, 3.8] अन्तराल को पुनः 10 बराबर भागों में बाँटा तथा आवर्धन शीशे से यह देखा कि संख्या 3.765 किस अन्तराल में है? यह अन्तराल [3.76, 3.77] है [चित्र (ii) के अनुसार] ।
(iii) अब अन्तराल [3.76, 3.77] को पुनः 10 बराबर भागों में बाँटा तथा आवर्धन लैंस में दी गई संख्या 3.765 को चित्र (iii) के अनुसार प्राप्त किया जो कि 3.764 व 3.766 के बीच स्थित है।
प्रश्न 2.
(ii) अब अन्तराल [4.2, 4.3] को पुनः 10 बराबर भागों में विभाजित किया तथा आवर्धन शीशे से यह देखा कि संख्या 4.2626… किस अन्तराल में है? यह अन्तराल [4.26, 4.27] है [चित्र (ii) के अनुसार] ।
(iii) अब अन्तराल [4.26, 4.27] को पुन: 10 बराबर भागों में विभाजित किया। आवर्धन शीशे से [4.262, 4.263] के अन्तराल में दी गई संख्या 4.2626… प्राप्त हुई [चित्र (iii) के अनुसार] ।
(iv) अंत में पुनः [4.262, 4.263] अन्तराल को 10 बराबर भागों में विभाजित किया तथा आवर्धन शीशे से 4.2626 को देखा जो अन्तराल [4.2625, 4.2627] के बीच स्थित है [चित्र (iv) के अनुसार] ।